फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   घायल अधेड़ की मौत पर जाम लगाया

घायल अधेड़ की मौत पर जाम लगाया

Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
घायल अधेड़ की मौत पर जाम लगाया
भदोही। कोतवाली अंतर्गत औराई रोड पर शुक्रवार को देर रात गंभीर रूप से घायल मिले अधेड़ की उपचार के दौरान मौत के बाद शनिवार को प्रात: ग्रामीणों ने नेशनल स्कूल तिराहे पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। जाम मुश्किल से एक घंटे तक रहा। ग्रामीण आरोप लगा रहे थे कि मृतक सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है। लोग मुकदमा दर्ज करने और मृतक आश्रृतों को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम यमुनाधर चौहान पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए मृतक के परिजनों को किसान बीमा योजना में सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग माने और जाम खुला। जाम एक घंटे तक रहा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि मृतक के छोटे छोटे तीन बेटे व एक बेटी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात्रि 10 बजे हरियांव निवासी नन्हे गौतम (50) औराई रोड एस्सार पेट्रोल पंप के पास सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था जिसे कुछ युवाओं ने राजकीय एंबुलेंस से राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया था। जाम करने वालों में बसपा नेता कमलाशंकर भारती, राजू गौतम, बीडीसी सदलू, रवि बिंद, अखिलेश कनौजिया, राकेश कुमार, अशोक प्रजापति, अमरावती गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed