फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पालीथिन के खिलाफ चला अभियान

पालीथिन के खिलाफ चला अभियान

Tue, 27 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पालीथिन के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
भदोही। सख्ती करने के बाद भी बाजार में पॉलीथिन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। नगर पालिका की ओर से लोगों से बार-बार पॉलीथिन का उपयोग न करने की चेतावनी के बाद भी इस्तेमाल होने पर मंगलवार को पालिका अधिकारियों ने कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही दूकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि पुन: पॉलीथिन पकड़ा गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पॉलीथिन से पर्यावरण को खतरा तो है ही केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन में भी बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रतिबंध के बाद भी शहर के विभिन्न मार्गों पर नालियों में पॉलीथिन देखे जा सकते हैं। मंगलवार को नगर पालिका और स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों ने नगर में संयुक्त कार्रवाई की। छापे में किराना और मिष्ठान दुकानदारों को निशाने पर लिया गया। पांच दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन बैग बरामद होने पर उनसे जुर्माना वसूल कर छोड़ा गया। चेतावनी दी गई कि अगली बार पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

छापे की कार्रवाई में शामिल जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेश मिश्र ने कहा कि दुकानों के साथ साथ उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी जो सामान लाने ले जाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग करेंगे। उधर आम नागरिकों का कहना है कि पॉलीथिन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से बेहतर है कि इनके उत्पादन पर रोक लगाई जाए। कार्रवाई में कुमार गौरव, पालिका के अवर अभियंता प्रदीप यादव, लाइसेंस निरीक्षक रामसजीवन, कर अधीक्षक तेज बहादुर यादव, कर निरीक्षक जय कुमार के अलावा पुलिस भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed