{"_id":"5bc637bcbdec2269625f5365","slug":"61539717052-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क मनचले की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच सड़क मनचले की पिटाई
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
भदोही। छात्राओं के साथ छेड़खानी और फब्तियां कसना एक शोहदे को भारी पड़ गया। कोतवाली से लगभग 100 मीटर दूर स्टेशन रोड स्थित एक बालिका विद्यालय के समीप मंगलवार को कुछ युवकों ने शोहदे की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क मारपीट देख आते जाते राहगीर और वाहन स्वामी सकते में आ गए। इस बीच सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके से दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर चली गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद संभालते ही एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर शोहदों को अपनी मंशा से अवगत करा दिया था। लेकिन, एक दो माह बीतते बीतते महकमा इसके प्रति ठंडा पड़ गया, जिसके फलस्वरूप सड़कों पर मनचलों की सक्रियता फिर से बढ़ गई। बताया जाता है एक युवक हर रोज स्कूल के समय विद्यालय के पास आकर खड़ा हो जाता था और लड़कियों पर फब्तियां कसता था। इसकी सूचना कुछ छात्राओं ने अपने घर पर दे दी थी। इसके बाद से एक छात्रा के घर के लोग इस युवक की ताक में थे। बताते हैं कि मंगलवार को सुबह छात्रा के घर के युवक पहले से वहां मौजूद थे और वह मनचला उनकी पकड़ में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकाएक शोहदे की पिटाई देख वे भी सकते में आ गए। यह नजारा देख वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सड़क पर अफरातफरी मच गई। मारपीट हो रही थी, तभी सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। मनचला जमुंद मोहल्ले का निवासी बताया गया है। शाम तक उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।