फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

दो घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Thu, 03 Aug 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दो घरों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
मोढ़ (भदोही)। सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों के आभूषण और कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की खबर लगने पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया और लौट गई। दोनों घरों के ज्यादातर सदस्य मुंबई रहते हैं। दोनों की माता घर पर रहकर खेतीबारी देखती है।
विज्ञापन

कस्तूरीपुर गांव निवासी आरिफ का परिवार मुंबई रहता है। घर पर उनकी विधवा मां रहती हैं। वह हर रोज की तरह मंगलवार को खाना खाकर सो गईं। देर रात आए चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी, एक पेटी को तोड़कर नकदी, चांदी के आभूषण निकाल ले गए। पेटी को घर के पीछे एक खेत में छोड़ दिया। घर पर आरिफ की विधवा मां ही रहती थी, जिससे चोरी गए सामान का आकलन नहीं हो सका। इसी तरह, उसी गांव के अशोक उपाध्याय के घर में भी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। छत के सहारे चढ़े चोर कमरे का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण को उठा ले गए। पेटी को खेत के पीछे खेत में छोड़ दिया। अशोक के घर में भी सिर्फ उसकी विधवा मां रहती है। गर्मी के चलते वह घर के बाहर सोई थी। सुबह आसपास के लोगों ने यूपी-100 को फोन कर घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व आसपास के घरों में बाहर से ताला लगा दिया था। आरिफ का घर कस्तूरीपुर-मनीगंज मार्ग पर है, जबकि अशोक का घर मध्य गांव में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed