{"_id":"5c99285fbdec2214074bfa6e","slug":"31553541215-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू के हमले से युवक गंभीर,एक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू के हमले से युवक गंभीर,एक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के लाई बाजार में रविवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जमकर चाकू चला। इस दौरान चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो अन्य युवकों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया।
बताया जाता है कि आए दिन मारपीट करने वाले नगर के कोइरान महाल निवासी परिवार के युवक से लाई बाजार निवासी एक युवक के बीच पखवारे पूर्व जमकर मारपीट हुई थी। उस समय बात बढ़ती देख इलाके के कुछ लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया था। रविवार की रात फिर उसी परिवार के युवक ने पुराने मामले को तूल देते हुए विवाद खड़ा कर दिया। बताते हैं कि लाई बाजार निवासी युवक के घर में घुस कर वे लोग मारपीट करने लगे और चाकू से वार कर आलम नाम के युवक को घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनबढ़ युवक और उसके परिवार के लोगों ने एक माह पूर्व एक ग्राहक को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। उस मामले में भी पुलिस ने समझौता करा दिया था। उसके बाद से उक्त परिवार का दुस्साहस और बढ़ गया, जिसका नतीजा रविवार की रात आलम को भुगतना पड़ा। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।