फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 31 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन

पत्नी से विवाद को लेकर था क्षुब्ध
महराजगंज।
औराई थाना क्षेत्र के परानापुर गांव के सामने रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को दोपहर में पैसेंजर के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मिर्जापुर जिले के शिवरानी तुलसीपट्टी निवासी काशी यादव (32) के रूप में युवक की शिनाख्त की गई। सूचना पाकर पहुंचे औराई एसओ शेषधर पांडेय पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि काशी यादव की पत्नी से उसका बुधवार किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद पर पत्नी ने यूपी-100 पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। ऐसे में वह नाराज होकर बुधवार को ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। युवक की 13 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।


सांप के डसने से आठ वर्षीय बालक की मौत
महराजगंज।
औराई थाना क्षेत्र के उदयकरनपुर गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी सीताराम दलित का आठ वर्षीय पुत्र तेज प्रताप रात्रि में अपनी मां के साथ छप्पर में सोया था। सोते समय ही सर्प ने डस लिया। इससे वह छटपटाने लगा। परिवारवालों ने कछवां के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed