{"_id":"5a590fdb4f1c1bf9408b478a","slug":"201515786203-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामियां पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामियां पुलिस के हत्थे चढ़ा
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए गए धरपकड़ अभियान में शुक्रवार सुबह सर्विलांस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। ट्रांसपोर्टर से धोखाधड़ी करने वाले पांच हजार के इनामी अपराधी को गोपीगंज के पड़ाव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की डीसीएम समेत 11 हजार 500 रुपये नकद बरामद किया। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आठ जनवरी 2017 को फैजाबाद जिले के कुमारगंज थाने के ढेमा गांव निवासी सतीश कोरी गोपीगंज के अंजही मोहाल के ट्रांसपोर्टर विनय जायसवाल के डीसीएम पर बबलू मोदनवाल के कबाड़ की दुकान से पांच लाख का माल लेकर निकला था। गंतव्य तक पहुंचने के बजाए उसने अमेठी में राजेंद्र गुप्ता के यहां सारा सामान बेच दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद सर्विलांस प्रभारी नवीन तिवारी और क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई थी। करीब एक साल बाद शुक्रवार को टीम ने गोपीगंज पड़ाव के पास से सतीश कोरी को डीसीएम समेत गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ में सतीश कोरी ने बताया कि उसका खुद का डीसीएम है, जो शमीम अहमद आदर्श नगर कानपुर से खरीदा था। पैसा अदा करने के लिए मुझे पैसे की जरूरत थी। लालच में आकर उस घटना को अंजाम दिया था। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर- यूपी 78 सीएन 4150 हटाकर उसके स्थान पर फर्जी नंबर यूपी 51टी 7093 की नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था।
विज्ञापन