{"_id":"59c7fc5d4f1c1bb6688b6456","slug":"201506278493-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजानकी मंदिर में चोरी, जांच को पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामजानकी मंदिर में चोरी, जांच को पहुंची पुलिस
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
वहिदानगर (भदोही)।
कोइरौना थानाक्षेत्र के शिवसेवकपट्टी गांव के कोटिया बजरंग शक्ति पीठ परिसर स्थित श्री रामजानकी मंदिर में शनिवार की रात उत्तरी दरवाजे के ऊपर लगे ग्रिल को तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान चुरा ले गए। सुबह दर्शन करने के लिए जब भक्त मंदिर पहुंचे तो चोरी देख अवाक रह गए। खबर लगते ही मंदिर परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। नवरात्र होने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने आठ नग देवताओं के सोने का पानी चढ़ा मुकुट, 4 नग पीतल के घंटे 6 किलो, एक नग पीतल का थाल, एक नग पीतल का कलश और 1500 नकद उठा ले गए। मंदिर के आसपास पुजारी का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड सहित भगवान को भोग लगाने वाली सामग्री फेंकी गई थी। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन और थाना प्रभारी कोइरौना वीके सिंह ने पहुंचकर मौका-मुआयना किया। इसके पूर्व भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी है। मंदिर के पुजारी श्यामचरन तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।