{"_id":"5c8943e8bdec2213e76c1e5d","slug":"191552499688-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। सुरियावां मतेथू मार्ग स्थित भटेवरा के पास बुधवार को एक किशोर की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
क्षेत्र के भटेवरा निवासी डबलू सरोज (16) पुत्र पप्पू सरोज ट्रैक्टर ट्रॉली पर मिट्टी आदि लादने का काम करता है। बुधवार की दोपहर तीन बजे वह भटेवरा के पास टैक्टर ट्राली को टोचन कराने के लिए खड़ा था। प्राथमिक विद्यालय कुशौड़ा की ओर से मिट्टी लादकर आर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में एंबूलेंस से उसे सुरियावां सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना के बाद सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों पूछताछ कर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करने को दबिश दे रही है। डब्लू दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां गौरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।