{"_id":"5a493fb54f1c1bcf6d8b7316","slug":"191514749877-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक घायल
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मडिय़ाहूं मार्ग पर स्थित जमालपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी सुरेन्द्र बहादुर सिंह (28) शनिवार की शाम मडिय़ाहूं से घर लौट रहे थे। शाम को करीब आठ बजे वह जमालपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक सुरेंद्र बहादुर को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन