फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   युवक ने प्राध्यापक पर छोड़ा हांथ

युवक ने प्राध्यापक पर छोड़ा हांथ

Sat, 26 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
युवक ने प्राध्यापक पर छोड़ा हांथ

विज्ञापन
भदोही। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को तीन छात्रों के साथ आए एक बाहरी युवक ने प्राध्यापक पर हांथ छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापक से कुछ छात्रों का विवाद हो गया था। कार्यक्रम के बाद तीनों छात्र एक युवक के साथ पहुंचे। घटना को लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। दोपहर बाद शिक्षकों ने प्राचार्य सत्येंद्र प्रसाद के साथ पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय से मिल कर नामजद तहरीर दी। घटना में शामिल तीनों छात्रों को रस्टीकेट कर दिया गया है।
प्राचार्य की ओर से दिए गए तहरीर में बताया गया कि एक छात्र तीन अन्य छात्रों के साथ महाविद्यालय में पहुंचा और वरिष्ठ प्राध्यापक के साथ अभद्रता करतो हुए उन पर हांथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं उसने प्राध्यापक को देख लेने की धमकी भी दी। लोगों ने बताया कि तब से हम लोग भय में हैं तथा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्राचार्य ने सीओ को यह भी बताया कि इन छात्रों की शनिवार को महाविद्यालय में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम भी बाधित करने की योजना है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो शांत नहीं बैठेंगे। बताया कि छात्रों ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को बाधित करने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन

इस बावत सीओ ने बताया कि मामला गंभीर है। दोषी छात्रों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे नहीं मिले। मामले में कोतवाली प्रभारी से सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उधर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा घटना में शामिल तीन छात्रों को रस्टीकेट कर दिया है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed