फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Fri, 21 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के अमवा गांव में बुधवार को रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की बुधवार की देर रात इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता किन परिस्थितियों में झुलसी, यह कोई नहीं जानता, लेकिन दबी जुबान चर्चा थी कि सौतेली बेटी से मामूली कहासुनी के बाद उसने कैरोसिन डालकर आग लगा लिया था। अमवा गांव निवासी पेशकार अहमद की दूसरी शादी शन्नो बेगम (40) के साथ नौ साल पहले हुई थी। पेशकार अहमद कुवैत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पहली पत्नी के तीन बच्चे और शन्नो रहते हैं। तीन बच्चों में सबसे बड़ा सलमान इन दिनों सूरत में रहता है। दोनों बेटियां रूबी और सूबी सौतेली मां के साथ गांव पर रहती हैं। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को शन्नो ने रूबी से किसी बात पर नाराज होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा लिया। इससे वह लगभग 90 फीसदी झुलस गई थी। पड़ोसी आकाश शोर सुनकर उसके यहां पहुंचा तो वह आग का गोला बन चुकी थी। किसी तरह उसने आग को बुझाकर उसे गंभीर हालत में गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत के बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि घटना के पीछे जिम्मेदार कौन है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed