फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विवाहिता की मौत मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की मौत मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस महादेवा गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विवाहिता अभिलाषा (22) की मौत के बाद मायके वालों को बताए बगैर ससुराल वाले अंत्येष्टि करने जा रहे थे लेकिन सूचना पाकर मायके वाले ससुराल पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के हंडिया थाने के दूध की कला बिछियाचर निवासी शिव नारायण यादव ने अपने पुत्री अभिलाषा का विवाह दो वर्ष पूर्व नौ मई को महादेवा के पंकज यादव पुत्र राजबलि के साथ किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शुक्रवार को दहेज के लिए मार डाला। उसकी अंत्येेष्टि भी करने जा रहे थे लेकिन समय पर सूचना पाकर हम लोग ससुराल पहुंच गए। बताया कि पति पंकज, ससुर राजबलि, सास उर्मिला और देवर प्रदीप व ननद पूजा हमेशा मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार को बेटी किसी बात का बहाना बनाकर सबने मिल कर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed