{"_id":"5ce98f2bbdec2207657ba33f","slug":"15588104616-bhadohi-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हुए सड़क हादसे में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलग-अलग हुए सड़क हादसे में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर शनिवार को अलग-अलग जगहों पर हुए चार सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गईं हैं। शनिवार को कौलापुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर चालक रोहित (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में प्रयागराज से वाराणसी जाते समय पड़ाव पर ओवर टेक के दौरान डीसीएम कार से जा भिड़ी। डीसीएम की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार आधा दर्जन लोग सुरक्षित बच गए। तीसरी घटना नगर के फूलबाग में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से बाइक पर सवार दो लोग गिर गए। सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मवैया चिल्ह निवासी पंकज (26) और छोटू (20) किसी बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। फूलबाग मार्ग पर बाइक की संतुलन बिगड़ जाने से गिर गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह गिराई में सड़क पार करते समय एक महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इसे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद कांस्टेबल राम सिंह और अवधेश नारायण यादव ने डायल हंड्रेड के वाहन से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भिदिऊरा गांव निवासी वनदेवी पत्नी राजदेव प्रजापति शनिवार को गोपीगंज स्थित गिराईं गांव में किसी रिश्तेदार के बीमार बेटे को देखने के लिए गई थी। घर लौटते समय 11 बजे हादसा हुआ। पुलिस ने बाइक और सवार को हिरासत में लिया है।