फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   खनन विभाग की छापेमारी से खलबली

खनन विभाग की छापेमारी से खलबली

Sun, 03 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खनन विभाग की छापेमारी से खलबली
गोपीगंज (भदोही)। खनन विभाग की टीम के साथ ज्ञानपुर एसडीएम सुनील कुमार ने शनिवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ बिहरोजपुर गंगा घाट पर छापेमारी की। इस दौरान घाट पर भारी मात्रा में डंप किया गया बालू मिला, जिसे एसडीएम ने सीज करवा दिया। साथ ही उन्होंने चोरी-छिपे बालू खनन कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिहारोजपुर गंगा घाट पर खनन विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम पहुंचे। उनके साथ गोपीगंज थाने की पुलिस भी थी। गंगा घाट पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने जांच पड़ताल की। इस दौरान अवैध रूप से रखे गए बालू को सीज करा दिया। चोरी छिपे ट्रैक्टर से ढुलाई कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गोपीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे ने बताया कि अब पकड़े गए ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चोरी छिपे जो भी बालू ढुलाई के कार्य में लगे हुए हैं, उनकी धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ताकि घाटों से बालू ढुलाई का कार्य रोका जा सके और जो भी ट्रैक्टर बालू ढूलाई करते हुए पकड़े जाएंगे, उनके ऊपर जुर्माने की रकम दोगुनी से भी ज्यादा वसूली जाएगी। अचानक की गई छापेमारी से खनन माफयिा में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed