{"_id":"5c114eecbdec22418b5fea5a","slug":"141544638188-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को किया अगवा
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर (मथुरापुर) गांव में एक किशोर को मंगलवार दिन में उसके पड़ोसी ने अगवा कर लिया। भोर में किसी तरह बच्चा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंचा और आपबीती सुनाई तो घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन, दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर मामले का निपटारा कर दिया गया।
बताया जाता है कि संकठा यादव का छोटा बेटा प्रशांत (14) कक्षा आठ का छात्र है। तबीयत खराब होने के कारण मंगलवार को विद्यालय नहीं गया था। वह गांव के पास एक पोखरे के पास शौच करने के लिए गया था। आरोप है कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने गुटखा मंगाने के बहाने बहला-फुसलाकर उसे चीनी मिल बाउंड्री के अंदर ले गया और वहां उसके दोनों हाथ पीछे करके पैर में बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इधर परिजनों ने काफी खोजबीन की। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति रात भर उनके बेटे के पास था। जब आरोपी भोर में बच्चे के पास से शौच करने के लिए गया तो बच्चा किसी तरह रस्सी को तोड़कर मुंह से कपड़ा निकाल कर बाउंड्री से बाहर आया और परिजनों को बताया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। मामला थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता हो गया। औराई कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने कहा कि उनका पारिवारिक मामला था। इस संबंध में कोई लिखित तहरीर नहीं पड़ी। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।