{"_id":"5bafcfff867a5511195aa288","slug":"141538248703-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझावारा मोड़ पर सोमवार की रात अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा।
मृत बाइक सवार युवक बृजभान राजभर 36 पुत्र स्व. रामकुंवर राजभर घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव का निवासी था। सोमवार की रात 11 के करीब बृजभान अपने दोस्त सजीवन राजभर 35 पुत्र शिवनाथ राजभर के साथ किसी काम से मझवारा बाजार गए। वापस लौटने के दौरान मझवारा मोड़ पर सामने से अचानक आई पिकअप की चपेट में आने से दोनों घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद बृजभान को मृत घोषित कर दिया। जबकि सजीवन का उपचार चल रहा। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृत युवक दो भाईयों में सबसे छोटा था, उसके परिवार में उसकी पत्नी सावित्री, चार संतानों में एक पुत्र और तीन पुत्रियां है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।