फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   शराब की दुकान से लाखों की चोरी

शराब की दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 09 Mar 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
घोसिया। घोसिया स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में होली के लिए बड़ी मात्रा में बड़ी मात्रा में शराब स्टोर करके रखी गई थी। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

घोसिया नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में शुक्रवार रात रोशनदान के रास्ते घुसे चोरों ने लगभग दो लाख की शराब उड़ा दी। सुबह रोशनदान टूटा देख चोरी की जानकारी हो पाई। महराजगंज क्षेत्र के कंसापुर गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी सुरेश कुमार जायसवाल की घोसियां वार्ड नंबर एक में अंग्रेजी शराब की दुकान है। बीती रात दूकान के रोशनदान को तोड़कर चोर अंदर घुसकर बड़ी मात्रा में शराब उठा ले गए। दुकान मालिक के अनुसार अंग्रेजी शराब की दुकान से बीती रात चोरों ने मकान का रोशनदान तोड़कर अंदर घुुुसे चोर कीमती शराब और नगदी उठा ले गए। दुकान मालिक के अनुसार सेल्समैन राजकुमार गौड़ निवासी औरंगाबाद रात 10 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान के रोशनदान का छड़ काटकर अंदर घुसकर 97,220 हजार कीमत की विभिन्न ब्रांड की शराब समेत एक लाख की नगदी उठा ले गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान खुला देखकर मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी। प्रभारी कोतवाल खुर्शीद अंसारी ने बताया कि दुकानदार की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed