फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रंगदारी में सीपू का नाम आने से हर कोई स्तब्ध

रंगदारी में सीपू का नाम आने से हर कोई स्तब्ध

Mon, 22 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी में सीपू का नाम आने से हर कोई स्तब्ध
ज्ञानपुर। वाराणसी के ककरमत्ता निवासी अधिवक्ता से 20 लाख की रंगदारी मांगने में गिर्द बड़गांव निवासी चंद्रहास सिंह उर्फ सीपू की गिरफ्तारी से हर कोई स्तब्ध है। किसी को यह पता नहीं कि सीपू ऐसी घटना को भी अंजाम दे सकता है। मनबढ़ होने के कारण उसका लोगों विवाद होता था लेकिन उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। गिरफ्तारी के बाद बाबूसराय स्थित उसके जिम पर सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन

गिर्द बड़गांव निवासी चंद्रहास सिंह उर्फ सीपू दो भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई वाराणसी की किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके माता-पिता का निधन कुछ साल पूर्व हो गया था, जिससे उस पर अनुशासन लगाने वाला कोई नहीं था। मनबढ़ किस्म का होने से अक्सर किसी न किसी से उसका विवाद होता था लेकिन कोई मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज नहीं है। कुछ वर्षों पूर्व उसने सुल्तानपुर में जिम खोला था लेकिन नहीं चल सका। उसके बाद बाबूसराय में रायल हेल्थ केयर नामक जिम को खोलकर चलाता था। कम समय में अधिक धन कमाने के चक्कर में उसने अधिवक्ता से रंगदारी मांगी और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी से गांव के लोग स्तब्ध हैं। सीओ औराई रामकरन ने बताया कि जिले में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed