{"_id":"5b9ab0a5867a557eb1675996","slug":"121536864421-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाई आग
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने लगाई आग
गोपीगंज/लालानगर। क्षेत्र के कोइलरा गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद खुद पर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। चर्चा है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद में उसने ऐसा कदम उठाया।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के कोइलरा गांव निवासी उर्मिला देवी (20) की किसी बात को लेकर पति राहुल बिंद से कहासुनी हो गई। इससे गुस्से मेें आई विवाहिता ने अपने ऊपर कैरोसीन डालकर आग लगा ली। थोड़ी ही देर में वह आग की लपटों में घिर गई। विवाहिता को जलता देखकर परिजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ं प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि चर्चा है कि मोबाइल को लेकर पति के साथ कुछ विवाद हुआ था। उसके बाद विवाहिता ने गुस्से में मोबाइल पटक दिया और फिर आग लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। विवाहिता का तीन माह का एक पुत्र भी है।