फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फूड प्वाजनिंग से 63 बच्चे अस्पताल में भर्ती

फूड प्वाजनिंग से 63 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
फूड प्वाजनिंग से 63 बच्चे अस्पताल में भर्ती
भदोही।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रयां स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में बुधवार की शाम बिस्कुट खाकर 63 बच्चे फूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए। बिस्कुट खाने के 10 मिनट के अंदर बच्चों को उल्टी और पेट दर्द होने लगा। विद्यालय प्रशासन ने एंबुलेंस से सभी को नगर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर डीएम विशाख जी और एसपी सचिंद्र पटेल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और बच्चों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सीडीओ हरिशंकर सिंह व भदोही एसडीएम आशीष कुमार को विद्यालय के खाद्य स्टोर को सील करने का आदेश देते हुए घटना के बारे में रिपोर्ट तलब की है।

अस्पताल में भर्ती बच्चों ने बताया कि रोज शाम 6 बजे उन्हें विद्यालय में बिस्कुट दिया जाता है। आज बिस्कुट खाकर किसी का सिर दर्द करने लगा तो किसी के पेट में मरोड़ होने लगी। कुछ बच्चे उल्टी करने लगे। जानकारी होने पर प्रिंसिपल पंकज पटेल ने सभी 63 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल के चिकित्सकों को भी बुला लिया गया। अस्पताल पहुंचे डीएम ने बच्चों से जानकारी ली। कुछ बच्चों ने बताया कि बिस्कुट में ही गड़बड़ी थी तो कुछ ने बिस्कुट पुरानी तारीख का होना बताया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि बिस्कुट तो 100 बच्चों ने खाया था लेकिन 63 की हालत ही बिगड़ी। सभी का उपचार हो रहा है। डीएम विशाख जी ने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed