फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक धराया

Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime
दुर्गागंज। सुरियावां थाना क्षेत्र के कुसौली गांव में मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक को शनिवार की रात में ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। इससे पूर्व चौरी में वाराणसी सीमा पर बदमाशों ने पिस्टल सटा कर बाइक लूट लिया था, हालांकि बाद में मामला वाराणसी के कपसेठी थाने का निकला। शनिवार की रात करीब नौ बजे कुसौली गांव से एक व्यक्ति तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहा था, उसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार उचक्के उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। शोरगुल मचाने पर जुटी भीड़ ने पीछा कर दानूपुर बाजार में सिगरेट पीते समय दोनों को पकड़ लिया। उसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। घटना को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चा जारी रही। हालांकि प्रकरण में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक से पूछताछ की गई। तहरीर न मिलने पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed