फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   crime

कोइरौना में भीषण चोरी

Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
भावापुर में 10 लाख की चोरी, नकदी-गहने उड़ाए
विज्ञापन

दवा कराने गई महिला का घर चोरों ने खंगाला
कोइरौना में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, सहमे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के भावापुर गांव में चोरों ने बुधवार को पुत्र के साथ दवा कराने गई महिला का घर खंगाल दिया। मुख्य द्वार का दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर के कमरों के ताले तोड़ कर चोरों ने लगभग 10 लाख का माल समेट लिया। आशंका जताई जा रही है कि डुप्लीकेट चाबी से चोरों ने मुख्य ताला खोला होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोइरौना थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। पिछले दो माह में ही 20 लाख से अधिक की चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है। इससे पुलिस से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है। थाना क्षेत्र के भावापुर गांव में आरती तिवारी पत्नी शैलेंद्र तिवारी के बंद घर से लाखों रुपये के आभूषण, बर्तन और कपड़े चोरी हो गए। भुक्तभोगी के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत 10 लाख से अधिक है। बताते हैं कि चोरी के समय घर में ताला बंद था। भावापुर निवासी आरती अपने 18 वर्षीय पुत्र आशुतोष के साथ घर पर अकेली रहती हैं। जबकि पति और बड़ा पुत्र मुंबई में रहते हैं। सोमवार को आरती की तबियत खराब हो गई थी। वह अपने मकान में ताला लगा कर पुत्र के साथ दवा कराने वाराणसी चली गई थी, जहां तबियत अधिक खराब होने के कारण डाक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। तीसरे दिन बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर वह दिन में लगभग साढ़े तीन बजे घर पहुंची। जब वह घर के मुख्य दरवाजे का ताला खोला तो अंदर सामान बिखरा देख कर अवाक रह गईं। कमरे के अंदर प्रवेश किया तो होश उड़ गए। कई कमरों का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुआर दो सोने के हार, दो जंजीर, मंगलसूत्र, नथिया सहित कई सोने और चांदी के आभूषण करधन, पेटी, पायल, छागल, पलानी, हाथफूल, चांदी के सिक्के, बर्तन, कपड़े और नगदी चोर समेट ले गए। सूचना पर पहुंची कोइरौना पुलिस छानबीन में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed