{"_id":"5d126bb88ebc3e3c70301f69","slug":"crime-bhadohi-news-vns4695039151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगा में नहाते समय दो युवतियां डूबीं,शव की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगा में नहाते समय दो युवतियां डूबीं,शव की तलाश जारी
विज्ञापन
कौलापुर। बिहरोजपुर दर्जियान गंगा घाट पर मंगलवार को नहाते समय दो युवतियां गंगा में डूब गईं। इनमें से एक युवती अपनी दीदी के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की मशक्कत के बाद बनारस से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
बिहरोजपुरगांव निवासी राजेश दुबे के बड़े भाई कमलेश दुबे के बेटे की सोमवार को शादी थी। बारात प्रयागराज जिले में गई थी। मंगलवार को बारात वापस होनी थी। इधर सुबह करीब नौ बजे गंगा घाट पर नहाने गई राजेश दुबे की पुत्री सेजल (18) और वाराणसी के लौकापुर, बाबतपुर से अपनी बहन के घर शादी में शामिल होने आई निधि (20) पुत्री स्वामीनाथ दुबे गंगा में डूबने लगीं। यह देख कर घाट पर स्नान कर रही बिहरोजपुर निवासी अंतिमा दुबे (20) उन्हें बचाने के लिए बढ़ी, लेकिन वह भी डूबने लगी। युवतियों को डूबते देख घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने कूद कर अंतिमा को तो बचा लिया, लेकिन सेजल और निधि गहरे पानी में समा गईं। जानकारी मिलते ही घाट पर गोपीगंज थाने की पुलिस और गोताखोर पहुंच गए और उनकी खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन, लंबी मशक्कत के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया। दोपहर बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और युवतियों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। ज्ञानपुर एसडीएम कविता मीना और गोपीगंज थाने की पुलिस मौके पर डटी रही। समाचार दिए जाने तक खोजबीन चल रही थी। उधर प्रयागराज गई बारात वापस आई तो कोहराम मच गया।