फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   CPI(ML) protested against the action against Dalits

Bhadohi News: दलितों पर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) protested against the action against Dalits
ज्ञानपुर। प्रयागराज के करछना की घटना के बाद दलित समुदाय पर की गई एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। कहा कि पुलिस ने मनबढ़ों को बचाते हुए 75 दलित और आदिवासी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। हिंसा शुरू करने वाले और एक दलित युवक को जलाकर मारने वाले प्रभावशाली लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाकपा माले ने ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। दलितों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने और मृतक देवीशंकर के परिवार को न्याय व मुआवजा देने की मांग की गई है। दोषी दबंगों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रशासन मनबढ़ों को संरक्षण दे रहा है। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान बनारसी सोनकर, कबूतरा देवी, ज्वाला प्रसाद, राजकुमार, गुड्डन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed