फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Covering the drain before the carpet fair, escalator work is not possible

कालीन मेले से पूर्व नाला ढंकना और एस्केलेटर का काम संभव नहीं

Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Covering the drain before the carpet fair, escalator work is not possible
भदोही। 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले से पहले ना तो एक्सपो मार्ट के सामने बह रहा नाला ढका जा सकेगा ना ही मार्ट में एस्केलेटर स्थापित हो सकेगा। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) का मानना है कि ये दोनों काम मेला शुरू होने के पहले हो जाना चाहिए था। नाला ढकने के लिए धन काफी देर से स्वीकृत हुआ तथा 4 नग एस्केलेटर लगाने का 1.79 करोड़ का प्रस्ताव अभी शासन में विचाराधीन है। कारपेट एक्सपो मार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला नजदीक है। बावजूद तैयारियां और सुविधाएं आधी-अधूरी हैं। सीईपीसी नाला ढकने के लिए तथा एस्केलेटर लगाने के लिए पिछले वर्ष से ही मांग करती आ रही है। पिछले दिनों नाला ढकने का प्रस्ताव शासन ने स्वीकृत कर लोक निर्माण विभाग को धन जारी कर दिया। वहीं भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने गत माह 22 सितंबर को एस्केलेटर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। एक्सईएन ओपी सिंह के अनुसार प्रथम तल से दूसरे तल पर तथा दूसरे तल से तीसरे तल पर आने जाने के लिए चार नग एस्केलेटर लगाने का प्रस्ताव है। इस पर 1.79 खर्च अनुमानित है। बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार कर सीईपीसी ने दिया है, तब शासन को भेजा गया है। चूंकि 15 अक्तूबर से कालीन मेला शुरू होगा। ऐसे में यह बात साफ है कि अब मेले के पहले एस्केलेटर भी स्थापित नहीं हो पाएगा। उधर सीईपीसी प्रशासनिक समिति के सदस्य असलम महबूब ने कहा कि नाला ढकने के लिए तो धन प्राप्त हो चुका है। वहीं एस्केलेटर का प्रस्ताव शासन को गया है। दोनो काम अब कालीन मेले के बाद ही संभव है। यदि पहले हो जाता है कालीन मेले में चार चांद लग जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed