फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Court summoned police station chief Koirauna

Bhadohi News: थानाध्यक्ष कोइरौना को कोर्ट ने किया तलब

Thu, 07 Dec 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Court summoned police station chief Koirauna
ज्ञानपुर। स्टे आदेश का अनुपालन कराने पर सिविल जज जूनियर डिविजन की अदालत ने थानाध्यक्ष कोइरौना को सात दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे तलब किया है।
विज्ञापन

कोइरौना के लखनपुर भदरांव निवासी इंद्रलाल सिंह ने ग्राम छेछुआ स्थित भूमि के बाबत याचिका दाखिल की थी। इसमें न्यायालय ने स्थगन आदेश पारित किया था। बावजूद इसके विपक्षी अनंत बहादुर वगैरह याचिकाकर्ता के भूमि पर काश्त करने में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे। वादी ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर स्थगन आदेश का अनुपालन कराने की याचना की थी। न्यायाधीश शाहनवाज अहमद सिद्दीकी की अदालत ने आदेश का अनुपालन न होने पर थानाध्यक्ष कोइरौना को संबंधित जीडी समेत व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। अधिवक्ता सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन न होने पर कोर्ट ने तलब किया। आदेश की एक प्रति एसपी को भेजे जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed