{"_id":"6154b7c28ebc3e87460513ee","slug":"councilor-and-clerk-fight-in-meeting-of-nagar-panchayat-board-gyanpur-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासद और लिपिक में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में हंगामा, सभासद और लिपिक में हाथापाई
Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
सार
बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। किससी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
भदोही जिले के ज्ञानपुर के नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की मासिक बैठक में सभासदों और लिपिक के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि ईओ के समक्ष ही हाथापाई और गाली गलौज होने लगी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। विवाद थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन
बुधवार को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन तो बैठक में पहुंच गए लेकिन किन्हीं कारणों से अध्यक्ष नहीं पहुंच सके। ऐसे में बैठक स्थगित करने का निर्णय लेने से पहले सभासदों से राय ली जाने लगी। एक सभासद ने ईओ को एक प्रार्थनापत्र दिया। उसमें उन्होंने नागेश्वरनाथ मंदिर से यादव बस्ती तक नाला निर्माण में गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
इस पर ईओ ने जेई व अन्य को निर्देश दिया। दो प्रति में दिए गए प्रार्थनापत्र को सभासद ने रिसीव करने के लिए कहा तो लिपिक ने कुछ जवाब दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक इस विवाद में उपस्थिति पंजिका का एक पन्ना भी फट गया।
विज्ञापन
दोनों पक्ष ने दी तहरीर
लिपिक कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर में आरोप लगाया कि सभासद रंजीत कुमार गुप्ता और प्रदीप कुमार रावत बेवजह गाली गलौज देने लगे। कार्यालय में रखी कुर्सी से मारपीट की साथ ही जरूरी कागजात को फाड़ दिया। इससे काम करने में भय लग रहा है। वहीं दूसरी ओर सभासदों ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी तो लिपिक ने भद्दी-भद्दी गालियां दी। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि दोनो पक्षों से तहरीर मिली है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
नगर पंचायत (ज्ञानपुर) के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि बोर्ड की बैठक होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अध्यक्ष जी नहीं आए थे। यह था कि कुछ देर बाद आएंगे। ऐसे में बैठक को स्थगित करने को लेकर सभासदों से राय लेने की बात चल रही थी इसी दौरान सभासद द्वारा एक प्रार्थनापत्र दिया गया, उसे रिसीव करने को लेकर लिपिक और एक सभासद में विवाद हो गया। दोनों पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। मौजूद कर्मियों ने थोड़ी ही देर में विवाद शांत करा दिया था।
नगर पंचायत (ज्ञानपुर) के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि बोर्ड की बैठक होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से अध्यक्ष जी नहीं आए थे। यह था कि कुछ देर बाद आएंगे। ऐसे में बैठक को स्थगित करने को लेकर सभासदों से राय लेने की बात चल रही थी इसी दौरान सभासद द्वारा एक प्रार्थनापत्र दिया गया, उसे रिसीव करने को लेकर लिपिक और एक सभासद में विवाद हो गया। दोनों पक्ष ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। मौजूद कर्मियों ने थोड़ी ही देर में विवाद शांत करा दिया था।