फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Councillors on Tehsil agitation by

असंतुष्ट सभासदों ने तहसील पर बैठक कर किया प्रदर्शन

Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Councillors on Tehsil agitation by
इसके बाद पालिकाध्यक्ष का तानाशाही रवैया जारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मंडलायुक्त से की गई शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने पालिका की बैठक बुलाने का निर्देश दिया था, लेकिन अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन



बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष के तानाशाही रवैये की निंदा करते हुए नामित सभासद हसनैन अंसारी ने कहा कि हम लोग चार महीने से पालिका की बैठक बुलाने की मांग कर है। इस बावत मंडलायुक्त से शिकायत भी की गई, लेकिन मंडलायुक्त का आदेश भी बेअसर रहा फिर भी हम लोगों को विकास कार्य ठप करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 बैठक में कहा कि अभी तो हम पालिका की कारगुजारियों का प्रदर्शन ही कर रहे हैं यदि शीघ्र बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासद शफीक अहमद ने कहा कि कई मोहल्ले पानी से घिरे हुए हैं। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। पालिका प्रभावित लोगों का भी संज्ञान नहीं ले रही है। कहा कि हम लोगों के पुतले फुंकवा कर पालिका अध्यक्ष चैन से नहीं बैठ सकतीं।


उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर के बाद से पालिका की बैठक नहीं हुई है। कहा गया कि यदि शीघ्र बैठक नहीं बुलाई गई तो भूख हडताल और धरना प्रदर्शन करेेंगे। बैठक में शिव शंकर सरोज, जाकिर हुसैन, शाहिद एकराम, शीला देवी, जाकिरा बेगम, गुलाम साबिर, महेंद्र बिंद, बबलू अंसारी, रविंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed