{"_id":"574314324f1c1b1d16691499","slug":"councillors-against-chairman-opened-the-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Wed, 25 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया नगर पंचायत के आधा दर्जन सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को पत्रक देकर चेयरमैन पर पिछले पांच माह से नगर पंचायत की बैठक न कराने का आरोप लगाया। बताया कि बैठक न होने से विकास कार्य ठप हैं। इससे छोटे-मोटे कार्यों के लिए नगर की जनता को भटकना पड़ता है। सभासदों ने कहा कि समस्या से अवगत होने पर भी बैठक के लिए पालिका अधिनियम नजरंदाज करते हैं।
बताया कि चेयरमैन का रवैया पालिका अधिनियम विरोधी है। चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी को पत्र अवगत कराया गया है। लेकिन दोनों ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सभासदों ने डीएम से बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्देश देने की मांग की। शिकायतकर्ता में सभासद भोलानाथ मौर्य, कैलाश नाथ, अनीता जायसवाल, श्यामलाल बिंद, मीना देवी, जिला योजना समिति सदस्य अभिषेक मौर्य आदि रहे। उधर, चेयरमैन उषा मौर्य ने सभासदों के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि बैठक होती है तो सभासद विकास के एजेंडे पर बात न करके अनाप-शनाप विवाद करते हैं। इनके विवाद के चलते नगर में विकास कार्य ठप नहीं करना है। चर्चा में बने रहने के लिए ये सभासद इस तरह की शिकायत करते हैं।