फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Warriors made aware by visiting

भ्रमण कर कोरोना वारियर्स ने किया जागरूक

Sat, 02 May 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors made aware by visiting
सुरियावां नगर से गुजरती कोरोना वारियर्स टीम। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शनिवार को पुलिस ने जिले भर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। बाइक, स्कूटी और चार पहिया से निकले कोरोना वारियर्स ने सामाजिक दूरी बनाने, मास्क लगाने की अपील की गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शासन से तय गाइडलाइन का पालन कुछ लोग नहीं कर रहे हैं। जिले में दो दिन में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। सभी को जागरूक करने के लिए शनिवार को सभी थानों की ओर से जागरूकता रैली निकली। सुरियावां में एसओ विजय प्रताप सिंह, सीओ भूषण वर्मा, एसआई राजेंद्र सिंह, शिवशंकर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसी तरह ज्ञानपुर, औराई, कोइरौना, ऊंज आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम की ओर से रैली निकाली गई।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में एसडीएम कविता मीणा और क्षेत्राधिकारी कालू सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। नगर के पश्चिम मोहाल में कोरोना योद्धाओं की टीम जब पहुंची तो व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में मोहल्ले वालों ने अपने घरों के छतों से पुष्पवर्षा की। कोरोना योद्धाओं का काफिला पश्चिम मोहाल से होते हुए छोटी चोमुहानी, खड़हट्टी मुहाल, सदर मुहाल, अंजही मुहाल, केड़ववरिया, मिर्जापुर रोड पर पेट्रोलिंग करते हुए आगे बढ़ गई। इस मौके पर कोतवाल कृष्णानंद राय, चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा, मोहम्मद सगीर समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed