फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona Warrior Honors to Palancer and Scavengers

कोरोना योद्धा उपाधि से नवाजे गए पालिकाध्यक्ष

Tue, 18 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona Warrior Honors to Palancer and Scavengers
भदोही। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संघर्ष अभी जारी है। प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा योगदान करके इस संघर्ष में शामिल हो सकते हैं। वे पालिका सभागार में मंगलवार को आल इंडिया प्रेस क्लब से कोरोना योद्धा सम्मान प्राप्त करने के बाद मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही समय पर कड़े कदम न उठाए होते तो निश्चित रूप से आज हालात बदतर होते। कड़े कदम उठाने के चलते ही अधिसंख्य लोगों को समस्याएं हुईं। लेकिन हमें पुरा विश्वास है कि शीघ्र ही समस्याएं दूर होंगी और हालात सामान्य होंगे। कोरोना योद्धा सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं है बल्कि इसमे हमारे सफाई कर्मचारियों का योगदान हमसे भी पहले है क्योंकि गली, गली, घर जाकर काम तो उन्होंने ही किया।
विज्ञापन

आल इंडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष शमशेर खां बड्डे ने अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद अध्यक्ष के हाथों पालिका के सफाई नायकों और चार दर्जन सफाई कर्मियों को बारी-बारी से प्रशस्ति और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन आजाद खां ने किया। इस मौके पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, गिरधारी जायसवाल, करुणा शंकर दुबे, शफीक अहमद, महेंद्रनाथ बिंद, अफसर अली, हसीब खां, सुजीत यादव, नसीर कुरैशी, पंकज उपाध्याय, खुर्शीद खां, नैरंग खां, फिरोज खां, हैदर संजरी, सोनी श्रीवास्तव, शाहिद सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed