{"_id":"5f3c06fa8ebc3e3ca30dfdd6","slug":"corona-two-infected-patients-killed-nine-positive-and-found-bhadohi-news-vns542095766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो और लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो और लोगों की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 का खूनी पंजा दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले के कोविड-19 पोर्टल पर कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग नौ लोगों की ही कोरोना से मौत मान रहा है। अन्य संक्रमित मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों से हुई बताई जा रही है। दूसरी ओर मंगलवार को जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सुरियावां थाने के दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर
मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में भदोही के उधवा गांव निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, सुरियावां थाने के दो पुलिसकर्मी, रेवड़ा परसपुर की एक बच्ची एवं युवक के अलावा धनवतिया गांव निवासी चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नए पॉजिटिव मिले मरीजों के आइसोलेशन की व्यवस्था कराने में जुट गए। उधर मृत संक्रमित मरीजों का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग देर शाम तक उपलब्ध नहीं करा सका। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दो संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। उनका विवरण सीएमओ से मांगा जा रहा है। नए संक्रमित मिले मरीजों को जरूरत के मुताबिक होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में भेजा जा रहा है। उधर जिन गांवों में कोरोना मरीज मिले, वहां पहुंचकर प्रशासन की टीम ने संबंधित बस्तियों में बैरिकेडिंग कराई।
--