फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona guide line ignored in district hospital

जिला अस्पताल में कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी

Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona guide line ignored in district hospital
कोरोना संक्रमण की दो बड़ी लहरों का सामना कर चुके लोगों के सामने अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल समेत भीड़भाड़ वाले जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि यदि लोग जल्दी सचेत नहीं हुए तो हालत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण सामान्य होने के बाद से लोग प्रोटोकॉल का पालन करने को लेकर गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। जबकि एक बार फिर कोरोना अपने नए स्वरूप ओमिक्रॉन के रूप में सामने आया है। इसे लेकर अब केंद्र से लेकर राज्य की सरकारें भी गंभीर हो चुकी हैं। सरकार की ओर से लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश हमेशा दिया जाता रहा है, लेकिन महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में तो लापरवाही चरम पर है। ओपीडी में इलाज कराने पहुंचने वाले लोगों के चेहरे पर न तो मॉस्क होता है और न ही वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। लोगों की लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रशासन भी मौन रहता है। जिला अस्पताल में ओपीडी, एक्स-रे, दवा वितरण केंद्र समेत सभी जगहों पर लोगों की भीड़ कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करती हुई दिखाई पड़ती है। अस्पताल का आलम यह है कि यहां डॉक्टरों को दिखाने वाले मरीजों की लंबी कतार रहती है। कतार में कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दिखाई नहीं पड़ता है। कमोवेश यही हाल अन्य अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले जगहों पर भी है। जिला अस्पताल ज्ञानपुर के सीएमएस डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। हर व्यक्ति को अपने स्तर से भी कोरोना गाइड लाइन के प्रति सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed