फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Corona curfew: social distance crumbling at shops

कोरोना कर्फ्यू: दुकानों पर टूट रही सामाजिक दूरी

Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew: social distance crumbling at shops
ज्ञानपुर/लालानगर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का बाजारों में प्रभावी ढंग से पालन नहीं हो रहा है। दुकानें खुलने के बाद आने वाली भीड़ सामाजिक दूरी को तार-तार कर दे रही है। रविवार को कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ने से व्यापारियों संग आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। डीएम आर्यका अखौरी ने गोपीगंज नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान खुली दुकानों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में हर रोज 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। प्रदेश में बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार ने पिछले दिनों 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया था। सभी को लग रहा था कि सोमवार से दुकानें खुलेंगी, लेकिन अब 17 मई तक उसे बढ़ा दिया गया। कोरोना कर्फ्यू में लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए किराना सहित कुछ जरूरी दुकानें सुबह आठ से 11 बजे तक खोलने का निर्देश दिया गया है, हालांकि दुकानों पर गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गोपीगंज, भदोही्, सुरियावां, चौरी, औराई, जंगीगंज आदि बाजारों में दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। बाजारों में सिर्फ दोपहर के समय ही सन्नाटा दिखता है। प्रभावी कर्फ्यू का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी रविवार को गोपीगंज नगर में पहुंची। इस दौरान ज्ञानपुर रोड,सदर मोहाल, अंजही मोहाल समेत दूसरे मोहल्लों का जायजा लिया। बिना कार्य टहल रहे लोगों को सख्त हिदायत दी और कोविड गाइड लाइन का सही तरीके से पालन करवाने का पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया। डीएम को देख नगर के कुछ मोहल्लों में खुले प्रतिष्ठानों के संचालक अपने अपने शटरों को बंद कर गायब हो गए। इस दौरान कोतवाल के के सिंह समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए। कोतवाल केके सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान व्यापारियों से 15 हजार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed