{"_id":"6096ca288ebc3edca86e7113","slug":"corona-curfew-rules-broken-after-relaxation-bhadohi-news-vns5885845126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: मिली छूट तो टूट गए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: मिली छूट तो टूट गए नियम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह के समय प्रशासन की ओर से छूट मिली तो नियम-गाइडलाइन तार-तार होते दिखे। शनिवार को सुबह और शाम दुकानों पर लोगों की भीड़ ने सामाजिक दूरी को धता बता दिया। वहीं तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद भी व्यापारी से लेकर आमजन चेत नहीं रहें हैं। इस दौरान काफी लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के टहलते दिखाई दिए।
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। हर रोज 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं और कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। जिसको देखते हुए शासन की ओर से 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया गया है। शुरूआती दिनों में सभी ने उसका पालन भी किया, लेकिन अब लोग लापरवाही बरत रहे हैं। किसी को दिक्कत न हो इसलिए प्रशासन की ओर से जरूरी दुकानों को सुबह 11 बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। शनिवार को दुकानें खुली तो लोगों की भीड़ ने सामाजिक दूरी को ध्वस्त कर दिया।
गोपीगंज, भदोही, चौरी, ज्ञानपुर समेत अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। खरीदारी में ना तो सोशल डिस्टेंस बन पा रही है ना ही उन्हें कोविड-19 से डर है। बड़ी संख्या में लोग बगैर मास्क के टहलते नजर आ रहे हैं। गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही समेत अन्य बाजारों में सुबह सात से 11 बजे तक सब्जियों, किराना, दूध जैसे जरूरी सामानों के दुकान पर लोग पहुंचे। दोपहर में भी गुपचुप तरीके से व्यापारी दुकान का शटर उठाकर सामान देते देखे गए। सुबह-शाम बाजारों में जहां लोग दिख रहे हैं वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। मेडिकल आदि की दुकानों को छोड़ दिया जाए तो दोपहर अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं।