फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contract sweeper dies after being cut by Kamayani train

कामायनी ट्रेन से कटकर संविदा सफाई कर्मी की मौत

Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Contract sweeper dies after being cut by Kamayani train
दुर्गागंज। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर बुधवार को शाम संविदा सफाई कर्मी अनिल कुमार (35) निवासी करनपुर-दुर्गागंज की अप कामायनी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के बाद भी पर देर शाम तक न आरपीएफ शव को हटा सकी थी न ही स्थानीय पुलिस।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनपुर निवासी अनिल कुमार यादव तीन हजार रुपये प्रति माह पर सरायकंसराय स्टेशन की सफाई का कार्य करता था। बुधवार को स्टेशन में सफाई कर घर जा रहा था। इसी बीच अप कामायनी ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। क्षत-विक्षत शव रात सात बजे तक न हटाने से कई मालगाड़ी और आरक्षित विशेष ट्रेनें बिना रुके रफ्तार कसती रहीं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे विक्रम सिंह ने बताया कि घटनाएं चाहे रनओवर की हो या पशुओं को धक्का लगने की। इंजीनियरिंग विभाग रेलवे लाइन को साफ कर परिचालन कराता है और स्टेशन मास्टर की सूचना पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंचती है। घटना के काफी देर बाद तक शव रेलवे लाइन पर पड़े होने का मामला जांच का विषय है। स्टेशन मास्टर रविशंकर ने बताया कि अनिल कुमार सुबह के समय ही सफाई करता था। बुधवार को वह शाम के समय आ गया था, जो घर जाते समय अप कामायनी ट्रेन की चपेट में आकर स्टेशन यार्ड परिसर में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed