फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Contaminated and foul-smelling sweets destroyed

Bhadohi News: दूषित व बदबूदार मिठाइयों को कराया नष्ट, 6 नमूने किए गए संग्रहित

Wed, 26 Aug 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Contaminated and foul-smelling sweets destroyed
जांच फेल हुए मिठाइयों को नष्ट करते खाद्य विभाग टीम के सदस्य।सूचना विभाग
बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को रक्षाबन्धन त्योहार को देखते मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जेपीसिंह के नेतृत्व में खाद्य टीम ने तहसील सिकन्दरपुर के देवकली में स्थित शिव शक्ति मिष्ठान भण्डार से छेना मिठाई एवं बर्फी के नमूने संग्रहित किये। यह करवाई आईजी आरएस पर शिकायत का निस्तारण करते हुए किया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर विजय सिनेमा रोड स्थित अम्बा स्वीटस एवं बेकर्स के से लालमोहन, जापलिनगंज बेदुआ स्थित अमरदीप गुप्ता के मिष्ठान निर्माण इकाई से सोनपापडी एवं बनकटा स्थित क्षीर सागर के मिष्ठान निर्माणशाला से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। इसके साथ ही टीम में इन प्रतिष्ठानों से दूषित एवं बदबुदार बर्फी, पेड़ा व छेना की मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया। जायसवाल मिष्ठान भण्डार बहादुरपुर सीताकुण्ड से बर्फी का नमूना लिया गया। संग्रहित सभी नमूनों को जॉच के लिए जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिंद्र सिह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed