{"_id":"65303067f616ffa9230cddd7","slug":"consultative-committee-member-inspected-the-station-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-4591-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: परामर्श समिति सदस्य ने स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: परामर्श समिति सदस्य ने स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अतुल कुमार मिश्र बुधवार को भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के बैठने, पीने के पानी, शौचालय, भोजन, जलपान, प्लेटफार्म पर अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कई रेलयात्रियों से स्टेशन की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य को भदोही स्टेशन पर शौचालय व मूत्रालय की दशा ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा से जवाब-तलब किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन पर जल्द ही नया शौचालय व मूत्रालय बनकर तैयार है, जो इसी महीने यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने उन्हें प्लेटफार्म-दो पर कोई शौचालय नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आरक्षण केंद्र, प्रतीक्षालय, सामान्य टिकट खिड़की, आरक्षण केंद्र समेत दोनों प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया कि पेयजल, बैठने आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस बीच यात्रियों ने टिकट वेंडिग मशीन की व्यवस्था कराने सहित स्टेशन पर नियमित रूप से इलेक्ट्रानिक कोच इंडीकेटर को क्रियाशील बनाने की मांग की। इसके अलावा सामान्य टिकट खिड़की पर कर्मचारियों ने गर्मी में होने की जानकारी दी। वहीं लोगों ने स्टेशन पर आरक्षण केन्द्र की दो खिड़की खोके जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वे महाप्रबंधक से यहां की समस्यायों पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुधांशु ओमनी, सीटीआई धर्मेंद्र मिश्रा, आरपीएफ चौकी प्रभारी परमजीत गहलावत, अशोक कुमार सिंह, विकास सिंह, नजीब सुल्तान, राजकुमार यादव मौजूद रहे।