फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Construction of Anganwadi center hanged, villagers demonstrated

आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण लटका, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of Anganwadi center hanged, villagers demonstrated
डीघ ब्लॉक के मझगवां-निबिहां गांव में करीब लंबे समय से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूरा न होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक सप्ताह में कार्य शुरू नहीं कराने पर उच्चाधिकारियों के घेराव की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण नगीना गोंड ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विभाग ने उक्त केंद्र का निर्माण वर्ष 2020 में शुरू कराया था। कई माह बीतने के बाद भी केंद्र का लाभ न बच्चों को मिल पा रहा है न ही धात्री महिलाओं को। बच्चे जब नजदीकी स्कूलों में पहुंचते हैं तो शिक्षक उन्हें भगा दे रहे हैं। बार-बार ब्लॉक प्रशासन, जंगीगंज स्थित सीडीपीओ दफ्तर में शिकायत करने का कोई असर नहीं पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में रामसिंगार यादव, गंभीर यादव, शंकर यादव, राजू, ननकऊ, वीरेंद्र, विवेक यादव, कपिल यादव, अनुज, अमित, अंकित, संजीत, बबलू आदि शामिल रहे। सीडीपीओ डीघ सरिता देवी ने बताया कि ब्लॉक के कई गांवों में नये भवनों का निर्माण चल रहा है। मझगवां के मामले में स्थलीय निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed