फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Connections of three defaulters were cut, Rs. 3 lakh dues were recovered

Bhadohi News: तीन बकायेदारों के कनेक्शन काटे, तीन लाख बकाया वसूले

Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Connections of three defaulters were cut, Rs. 3 lakh dues were recovered
भदोही। बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया। टीम ने तीन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इसके अलावा 3 लाख बकाया बिजली बिल वसूल किया। शुक्रवार को सुबह बिजली विभाग की टीम बाजार में जांच के लिए निकली। इसकी जानकारी होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। टीम में खुद अधीक्षण अभियंता थे। कार्रवाई की जद में चौरी रोड, पायल टॉकीज क्षेत्र के अलावा पचभैया मोहल्ला रहा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभियान में बकायेदारों से तीन लाख बिजली का बिल वसूला गया। तीन बकाएदारों द्वारा एक भी पैसा जमा न करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया। उन्हें चेतावनी भी दी गई है बकाया भुगतान करने के बाद ही बिजली कनेक्शन जोड़ा जाए। यह भी कहा कि यदि अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया तो बिजली चारों की मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान आठ उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिससे उपभोक्ताओं में खलबली का आलम रहा। चेकिंग में एसडीओ मीटर भारती सिंह, एडीओ धीरज मिश्रा, जेई अरशद अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed