फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Connections of 131 defaulters disconnected, case filed against four people

Bhadohi News: 131 बकायेदारों के काटे कनेक्शन, चार लोगों पर मुकदमा

Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Connections of 131 defaulters disconnected, case filed against four people
बिजली विभाग की टीम ने बुधवार को शहरी और ग्रामीण अंचलों में चेकिंग की। टीम ने चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बाजार सरदार खान मोहल्ले में एक उपभोक्ता चोरी से एसी चलाते पकड़ा गया। अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 131 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ 22.37 लाख की वसूली की।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने इंदिरा मिल फीडर क्षेत्र के चौरी रोड, बाजार सरदार खान, अहमदगंज गजिया में एक्सईएन आरबी शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान 25 बकायेदारों की बत्ती गुल करते हुए 7.35 की वसूली की गई। वहीं तीन लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इसी तरह टाउन फीडर के स्टेशन रोड, चक दिवानगान, जलालपुर, काजीपुर और चकसैफ मोहल्ले में अवर अभियंता प्रमोद चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाकर 22 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 4.56 लाख रुपये की वसूली की गई। उधर कारपेट सिटी फीडर के जाहिदपुर, घमहापुर में मनोज कुमार ने 22 बकायेदारों की बत्ती गुल करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं 4.65 लाख की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईबाजार फीडर के अवर अभियंता सुजीत पटेल ने नईबाजार और कटरा बाजार में अभियान चलाकर 30 कनेक्शट काटे और 4.25 लाख रुपये की वसूली की। मूंसीलाटपुर फीडर के अवर अभियंता ज्योति प्रकाश ने मूसी, मर्चवार, समई भटानी और असनाव में 32 कनेक्शन काटते हुए 1.56 लाख वसूले। चेकिंग अभियान से संबंधित क्षेत्रों में अफरा तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed