फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen took out padyatra in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा

Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out padyatra in protest against inflation
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस पार्टी फ्रंटल संगठनों के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध मेें पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने महंगाई को वापस लेने की मांग की। इस दौरान घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर पार्टी जिलाध्यक्ष माबूद खान ने गांधी पार्क से यात्रा की शुरूआत की। वहां से बालिका इंटर कॉलेज, पीडब्ल्यूडी चौराहा, शहीद शीतल पाल तिराहा तक गए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने जिला अस्पताल से यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इस क्रम में पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल, रिफाइन तेल, खाद्यान्न सामग्रियों में हुई बेतहाशा मूल्य वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है। थोक व्यापारी सामानों को गोदामों में भरकर कभी नोट बंदी तो कभी लाकडाउन का लाभ उठाकर महंगे दर पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता सुरेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख पदों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर अपने प्रत्याशी को जिताने में व्यस्त है। विजय गौतम, सुफियान अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष और केंद्र सरकार दूसरे शासन काल में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी को जितना बढ़ावा मिला उतना किसी सरकार मेें नहीं हुआ। सड़कें खस्ताहाल होकर चलने लायक नहीं हैं, पेट्रो पदार्थ का दाम बढ़ने से सब्जी, दाल, नमक तक गरीबों से दूर हो रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीश पासी, संजीव दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, मसूद आलम, सुरेश उपाध्याय, करमचंद बिंद, राजेश दुबे, गुलजारीलाल उपाध्याय, स्वालेह अंसारी, मृत्युंजय पांडेय, अवधेश पाल, जजलाल राय, शारदा सरोज, राजेश सरोज, राजेश पाल, श्रीधर मिश्रा, आलोक दुबे, रमेश बिंद, धर्मेंद्र बिंद, अबरार अंसारी, राजेंद्र मौर्य, हरीशचंद्र दुबे, अनिल मिश्रा, रमेशचंद दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed