फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congressmen organized Kisan Sandesh Padyatra on Foundation Day

स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली किसान संदेश पदयात्रा

Mon, 28 Dec 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Congressmen organized Kisan Sandesh Padyatra on Foundation Day
ज्ञानपुर नगर में पार्टी की स्थापना दिवस पर पद यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में जगह-जगह कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को झंडारोहण कर मनाया गया। राष्ट्रगान और प्रस्तावना पत्र पढ़कर कार्यकर्ताओं ने संभ्रांतजनों को सम्मान किया और किसान संदेश पदयात्रा निकालकर औराई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पार्टी कार्यालय पर समापन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा भुड़की, भिदिउरा, श्रीपुर, बैरा, कंसापुर में निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग की। विजय कुमार गौतम, संतोष सिंह बघेल ने कहा कि पार्टी गरीबों, मजदूरों, असहायों और अन्नदाताओं की लड़ाई उस वक्त तक लड़ेगी, जब तक सरकार पूंजीपतियों के खिलाफ नीति पारित नहीं कर लेती। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र दुबे राजन, वसीम अंसारी, नाजिम अली की देखरेख में संभ्रांतजनों को शाल देकर सम्मान किया। इस मौके पर राजेश दुबे, दीनानाथ दुबे, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, सुमित सिंह सोनू, परवेज अंसारी, जजलाल राय, राजेश्वर दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

गांधी उद्यान में राष्ट्रीय सदस्य जगदीश पासी, राजेश पांडेय, संजीव दुबे, गुलजारीलाल, राजबहादुर सिंह, जिला दुबे, रमेश दबे, जानमोहम्मद, शमसुद्दीन, गौरव दुबे के नेतृत्व में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज का दिन इतिहास में अंग्रेजों को देश से भगाने एवं गौरवान्वित महसूस करने के रूप में हमेशा याद रहेगा। आजादी के दीवानों ने अपने परिवारों की परवाह किए बिना बलिदान दिया लेकिन आज वही शहीद उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। कांग्रेस सेवादल की ओर से गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदाधिकारियों ने रामधुन गाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेशचंद उपाध्याय, रंगनाथ दुबे, अरविंद गौतम, मो.हनीफ आदि रहे। गोपीगंज नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माबूद खान के नेतृत्व में बड़े चौराहे पर झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। कहा कि आजादी के आंदोलन में पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीर शहीदों की कुर्बानी का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कई मीडिया कर्मियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर करमचंद बिंद, नागेश अग्रहरि, लक्ष्मीकांत पांडेय, आकाश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रौनक चौबे आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed