{"_id":"671fc8ae20b4ee79f4005b0f","slug":"congress-protests-at-tehsil-surrounds-officials-over-development-issues-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: तहसील पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास के सवाल पर अधिकारियों को घेरा, बुनियादी सुविधाओं की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: तहसील पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास के सवाल पर अधिकारियों को घेरा, बुनियादी सुविधाओं की मांग की
Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:54 PM IST
सार
भदोही तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिले के विकास को लेकर सरकारी लापरवाही का आरोप लगाया। इसके साथ ही धरना दिया और ये चेतावनी भी दी कि अगर जिले की सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
तहसील पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ढांचागत व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भदोही तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर कमियों को दुरूस्त किये जाने की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डा.राजेंद्र दूबे राजन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने भदोही के लिए किया कोई वादा पूरा नहीं किया है। जर्जर सड़कें, नहरों में पानी नहीं, रोडवेज बस व्यवस्था, अस्पतालों में दवाईओं का आभाव हमारे जनपद की पहचान बन गई है।
विज्ञापन
इसे ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। वसीम अंसारी ने कहा कि केंद्र में 10 वर्ष तथा राज्य में 7 वर्ष से सरकार होने का भदोही जनपदवासियों को कोई लाभ नहीं मिला। भदोही के लोगों की कोई दुख दर्द सुनने वाला नहीं हैं।
विज्ञापन
लोगों ने अभोली ब्लॉक के नवनिर्मित मुख्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को चालू कराने की मांग की। ध्यान दिलाया कि लोगों को बिना मीटर रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं। जिससे गलत बिल भेजे जाने से लोग भुगतान नहीं कर रहे हैं।
सुरियावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन लगाकर छोड़ दिया गया है। इसी प्रकार छनौरा पट्टी बेजांव मार्ग के खस्ताहाल होने की बात कही गई। भदोही ब्लाक के मई हरदोपट्टी, बीसापुर, पचपटिया गांव के खराब नलकूप को भी ठीक कराने की मांग लोगों ने की।
नगर पंचायत नई बाजार वार्ड नंबर-10 अंबेडकर नगर की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई।