फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Congress protest against diesel-petrol price hike

डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against diesel-petrol price hike
ज्ञानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीजल-पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। पूर्व निर्धारित समय पर गांधी पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता राजन दुबे, राजेश दुबे, वसीम अंसारी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि एक ओर देश की आम जनता वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का दंश झेल रही है। ऊपर से भाजपा सरकार पेट्रो पदार्थों के दाम में रोज बढ़ोतरी कर महंगाई से गरीबों, किसानों की कमर तोड़ रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लॉकडाउन के कारण बेपटरी हो चुकी अर्थव्यवस्था, बेरोजगारों को रोजगार देने, प्रवासियों के हाथों में काम देने जैसे मुद्दों से भटक कर भाजपाजन कसर निकाल रहे हैं। देश में बेरोजगारी बढ़ने से अपराध चरम पर पहुंच रहे हैं, गरीब, मजदूर, असहाय, निराश्रित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी न सुनवाई हो रही है न जनकल्याणकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंच पा रही हैं। मूल्यवृद्धि को वापस लेकर महंगाई पर काबू नहीं किया गया तो शांति पूर्ण ढंग से आंदोलन चलाकर पार्टीजन भाजपा सरकार की नींद हराम करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवनारायण, डॉ. निजामुद्दीन मंसूरी, करमचंद्र बिंद, कमर मलिक, माबूद खान, त्रिलोकीनाथ बिंद, परवेज अंसारी, रमेशचंद बिंद, सुरेश चौहान, पवन प्रताप, अभिमन्यु यादव, उपेंद्र कुमार भारती, रजनीश सिंह, संतोष सिंह बघेल, अली हुसैन, मसूद आलम, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, नूर आलम, आशीष जायसवाल, समसुद्दीन, काशीनाथ गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed