फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Computers not installed in 85 gram panchayats

85 ग्राम पंचायतों में नहीं लगे कंप्यूटर

Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Computers not installed in 85 gram panchayats
ग्राम पंचायतों में भुगतान को लेकर होने वाली मनमानी रोकने ओर पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। एक जून से लागू व्यवस्था के अनुसार अब ग्राम पंचायतों में होने वाले भुगतान को पंचायत के कंप्यूटर से ही किया जाएगा। यह भुगतान ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव की मौजूदगी में पंचायत सहायक करेंगे। व्यवस्था लागू होने के बावजूद जिले में सभी ग्राम पंचायतों के पास अभी कंप्यूटर नहीं है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अभी 85 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां कंप्यूटर नहीं लगे हैं। इन्हें यथाशीघ्र कंप्यूटर खरीदने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित कर रही है। गांवों के पंचायत भवनों में सारी व्यवस्था की जा रही है। अभी तक भुगतान आदि की व्यवस्था ब्लॉक कार्यालय में लगे कंप्यूटर के माध्यम से होती थी। इसमें कई बार भुगतान के दौरान तरह-तरह की शिकायतें भी आती थीं। अब जबकि इस तरह की व्यवस्था लागू होगी तो पंचायत भवन से भुगतान के दौरान किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। साथ ही पंचायत सचिव भी नियमित रूप से ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। वहां आने वाले लोग अपनी समस्या भी पंचायत सचिव व प्रधान से कह सकेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, भुगतान के बाउचरों की फीडिंग आदि पंचायत सहायक करेंगे। सभी कंप्यूटरों की आईपी एड्रेस भी अधिकारियों के यहां है। उसी से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल जिले के 546 में से 461 ग्राम पंचायतों के पास अपना कंप्यूटर है। जहां कंप्यूटर है वहां तो भुगतान कराया जा रहा है, लेकिन बचे रह गए 85 ग्राम पंचायतों में भुगतान नहीं हो पा रहा हैष वहां व्यवस्था के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। प्रभारी डीपीआरओ अभय सिंह ने बताया कि जहां कंप्यूटर नहीं है, वहां शीघ्र लगाने के लिए कहा गया है। सभी ग्राम पंचायतों में वहीं से भुगतान की व्यवस्था शासनस्तर से लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed