फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complete solution day in bhadohi

संपूर्ण समाधान दिवस: 195 प्रार्थना पत्र रह गए लंबित

Tue, 21 Jan 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Complete solution day in bhadohi
ज्ञानपुर। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार न्याय की उम्मीद लेकर आए फरियादी एक बार फिर आश्वासन की घुट्टी के सहारे घर लौट गए। 204 प्रार्थना पत्रों में मात्र नौ का निस्तारण हो सका जबकि 195 शिकायतें लंबित रह गई। अफसरों ने संबंधित विभागों को सख्त हिदायत देते हुए सात दिन के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर प्रीती शुक्ला और डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव पहुंचे।कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आगामी बैठक में संपूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। जिन विभाग के निस्तारण सही नहीं होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के कुल 94 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें चार का निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक मनोज राय, एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा, बीएसए अमित कुमार, डीआईओएस अशौक चौरसिया, डीएसओ अमित कुमार तिवारी, खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। औराई तहसील में उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपूूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। 51 शिकायतों में दो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर बीडीओ श्याम जी, नायब तहसीलदार स्वामीनाथ, विपणन अधिकारी रंजन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। भदोही तहसील में एसडीएम आशीष मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां राजस्व के 23, पुलिस के 12, ब्लॉक के छह, पूर्ति के तीन, डूडा के दो, आबकारी के एक समेत कुल 59 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed