फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complete 155 under-construction schools on time

Bhadohi News: निर्माणाधीन 155 ज्ञानालय को समय से करें पूर्ण

Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Complete 155 under-construction schools on time
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्मार्ट विलेज अभियान के विभिन्न घटकों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने ज्ञानालयों को समय से पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया
विज्ञापन

बैठक में ग्राम ज्ञानालय, ग्रामीण स्पोटर्स हब, खेत तालाब, ग्रामीण बाजार साफ-सफाई पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हर गांव में ज्ञानालय की स्थापना की जा रही है। डीएम ने बताया कि ज्ञानालय में रखी जाने वाली किताबों की सूची कमेटी ने निर्धारित कर लिया है। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने बताया कि 107 ज्ञानालय संचालित है, जबकि 155 निर्माणाधीन है। डीएम ने ग्रामीण ज्ञानालय में छात्रों को पढ़ने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी पुस्तक दान करने की अपील की।
विज्ञापन

इसके लिए जिला मुख्यालय पर ई-डिस्टिक मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव और सभी ब्लॉकों पर एडीओ पंचायत को नोडल बनाया गया है। ग्रामीण बाजारों में साफ-सफाई पर भी प्रकाश डाला गया। ग्रामीण स्पोटर्स हब में बालीबॉल कोर्ट, कब्बडी कोर्ट, कुश्ती कोर्ट, एक हाल, शौचालय, ट्रैक, ओपन जिम आदि बनाये जा रहा है। डीएम ने निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम की प्रगति जानी। उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि मनरेगा के तहत निर्माणाधीन 80 खेत तालाब में से 52 पूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने मॉडल गांव में अस्थायी कुड़ा संग्रह केन्द्र नाडेप कम्पोस्ट पीट वर्मी कंपोस्ट, प्लास्टिक बैंक, सोक पिट, हैण्डपम्प प्लेटफार्म, डस्टबिन, डेन्स जल निकासी व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वह अपने ब्लॉक के मॉडल गांव का समय-समय पर अवलोकन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed