फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Complaints of rigging the results online

ऑनलाइन चुनाव में धांधली की शिकायत

Wed, 11 May 2016 01:18 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 11 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Complaints of rigging the results online
ऑनलाइन
कालीन  निर्यात  संवर्धन  परिषद  (सीईपीसी) चुनाव के दो प्रत्याशियों ने आॅनलाइन चुनाव में धांधली की शिकायत की है। प्रथम उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलैंद्र गर्ग और प्रशासनिक समिति के प्रत्याशी इश्तियाक अहमद खां ने आरोप लगाया है कि कई ऐसे निर्यातक मतदाताओं ने वोट देने का प्रयास किया तो उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। उन्होंने इस की लिखित शिकायत चुनाव एजेंसी, नेशनल सेक्योरिटीज डिपाजिटरी लि. (एनएसडीएल) के साथ सीईपीसी निर्वाचन अधिकारी और वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार से भी की है।
विज्ञापन


दोनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। प्रथम उपाध्यक्ष प्रत्याशी ने कहा कि शिकायत है कि प्रत्याशी मतदाताओं के यूजर आईडी और पासवर्ड खुद लेकर अपने ही कंप्यूटर से मतदान कर दे रहे हैं। इससे पारदर्शी चुनाव की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा है। उन्होंने लिखित शिकायत में कहा है कि ऐसे में ई-वोटिंग का निर्णय बेमानी साबित हुआ है।
विज्ञापन


इश्तियाक खां ने पत्रक में दो ऐसे निर्यातकों को नाम का भी खुलासा किया है। मांग की है कि यदि एक ही आई एड्रेस से मतदान हुए हैं तो मत रद किए जाएं।
निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि हम यदि कोई अपना यूजर आईडी और पासवर्ड किसी से शेयर हमारे पास उसके रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं है। रही बात कि एक आईपी एड्रेस से कई कई मत डाले जा रहे हैं तो यह जांच का विषय है जो एनएसडीएल करेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed